Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

15th May 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 15-05-2026

सीबीआई के रडार पर कई संदिग्ध

15 जून से शुरू होंगी जेवर एयरपोर्ट की उड़ानें

विजय सरकार जल्द जारी करेगी 1000 रुपये की मई किस्त

बगावत से कमजोर हुई पलानीस्वामी की पकड़

अपराध : संदिग्ध हालात में नवविवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव

chandan pandey Wed, Aug 20, 2025

write something...संदिग्ध हालात में नवविवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव (उन्नाव) 19 अगस्त। थाना बिहार अंतर्गत नवविवाहिता ने संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है। थाना क्षेत्र के ग्राम भदिहा निवासी चंद्रमोहन की विवाहित पुत्री बबिता उम्र 23 वर्ष ने मंगलवार

दोपहर घर में पंखे के कुंडे से चुनरी द्वारा फांसी लगा आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब उसका शव फंसी से लटका पाया आहत हो गए। दिवंगत बबिता की शादी करीब तीन माह पूर्व 11 मई को अंकित निवासी मुन्नाखेड़ा मजरे पारा थाना मौरावां के साथ हुई थी। गांव वालों के अनुसार बबिता रक्षाबंधन पर मायके आयी थी। जन्माष्टमी को उसका पति अंकित

ससुराल आया था व सोमवार को गया था। मंगलवार को बबिता ने फांसी लगा ली। फांसी लगाने का कारण अभी कुछ स्पष्ट नही हो पाया है। दिवंगत पांच बहनों व एक भाई में तीसरे नम्बर की थी। माँ शांती के साथ पूरे परिवार का रो रो बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्तपताल भेज दिया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें