Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

30th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद उन्नाव मे : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बीजेपी सांसद साक्षी महाराज के जन्मदिन समारोह में हुए शामिल

Munesh Kumar Shukla Mon, Jan 12, 2026

उन्नाव

उन्नाव में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बीजेपी सांसद साक्षी महाराज के जन्मदिन समारोह में शिरकत की । डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सांसद साक्षी महाराज को जन्मदिन की बधाई दी ।

वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने निरीक्षण भवन में अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की । डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रेसवार्ता की । डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बात करते हुए समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर जुबानी हमला बोला ।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सांसद वीरेंद्र सिंह के द्वारा केशव प्रसाद मौर्य के समाजवादी पार्टी में शामिल होने के सवाल पर सपा पर जमकर हमला किया । उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा की समाजवादी पार्टी में चाहे सांसद हो या विधायक सब बौखलाए हुए हैं । उन्होंने कहा की 2024 के चुनाव में इन्होंने जनता से झूठ बोला भाजपा विजय प्राप्त कर संविधान और आरक्षण को खत्म करेगी ।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा की सपा के हाथ से जाति जनगणना का मुद्दा निकल गया । आरक्षण देने का काम हमारी पार्टी ने हमारी सरकार ने किया है और आगे भी करेगी । वहीं केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा की बिहार चुनाव में समाजवादी पार्टी का कोई कैंडिडेट नहीं था, बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना की तरह अखिलेश यादव जी बिहार में प्रचार करने के लिए गए । बिहार में चारों खाने चित हो गए तो बोलती बंद हो गई ।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा की 2047 तक समाजवादी पार्टी का सत्ता में आने का कोई भविष्य नहीं है और समाजवादी पार्टी में भगदड़ जरूर है । उन्होंने कहा की कई विधायक सपा छोड़ छोड़ कर 2022 के बाद चले गए । वो बहुत हल्के लोग होंगे जो इस प्रकार की बात करते हैं ।

केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार । वहीं सांसद वीरेंद्र सिंह के द्वारा की गई भगवान राम की टिप्पणी पर भी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी । डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा की इतना उनको हीरो मत बनाइए इतना हीरो बनने लायक नहीं है, भगवान श्री राम पर कुछ बोलने से पहले वह राम द्रोही पार्टी में है पहले उस पार्टी से इस्तीफा दे और माफी मांगे कि हम राम द्रोही ही पार्टी में थे ।

वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव के द्वारा साइड लाइन किए जाने के आरोप में भी प्रतिक्रिया दी । डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा की अखिलेश यादव जी जब से बिहार चुनाव हार कर आए हैं उनका मानसिक संतुलन गड़बड़ा आया हुआ है और इसके कारण वह उल्लू जलूल बयान देते हैं उनको यह मालूम है कि केशव प्रसाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ स्वयंसेवक है भारतीय जनता पार्टी में अध्यक्ष के रूप में रहकर उनकी पार्टी को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम किया था उनको हमेशा डर लगा रहता है वह कभी नहीं चाहते हैं कि कोई भी ओबीसी का नेता उत्तर प्रदेश में पनपने पाए यदि ओबीसी समाज से कोई नेता आगे बढ़ता है तो उससे उनको घृणा होती है जब हम उनसे पूछते हैं की की 2012 से 2017 तक जब उनकी सरकार थी तब पीडीए कहा थी ।