Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

15th May 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 15-05-2026

सीबीआई के रडार पर कई संदिग्ध

15 जून से शुरू होंगी जेवर एयरपोर्ट की उड़ानें

विजय सरकार जल्द जारी करेगी 1000 रुपये की मई किस्त

बगावत से कमजोर हुई पलानीस्वामी की पकड़

भारत-अमेरिका : आर्थिक रिश्तों में बढ़ती गर्माहट

Munesh Kumar Shukla Wed, Feb 4, 2026

भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर की वर्तमान अमेरिका यात्रा ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक संबंधों को एक नई ऊंचाई पर पहुँचा दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने की दिशा में तेजी से कदम उठाए जा रहे हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट से मुलाकात की तथा द्विपक्षीय आर्थिक साझेदारी और रणनीतिक सहयोग आगे बढ़ाने पर चर्चा की। जयशंकर ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट से मिलकर खुशी हुई। भारत-अमेरिका आर्थिक साझेदारी और रणनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाने पर सार्थक चर्चा हुई।

वहीं बेसेंट ने एक पोस्ट में कहा कि उन्हें जयशंकर से मुलाकात करके अच्छा लगा। उन्होंने कहा, ‘‘इस बातचीत के दौरान हमने आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुरक्षित करने के महत्व के साथ-साथ आपसी हित के अन्य राष्ट्रीय और आर्थिक सुरक्षा मुद्दों पर भी चर्चा की।’’ जयशंकर दो से चार फरवरी तक अमेरिका की यात्रा पर हैं और बुधवार को विदेश मंत्री मार्को रुबियो की ओर से बुलाई गई महत्वपूर्ण खनिज मंत्रिस्तरीय बैठक में वह हिस्सा लेंगे। जयशंकर ने विदेश मंत्रालय में रुबियो के साथ द्विपक्षीय चर्चा भी की जहां दोनों नेताओं ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच व्यापार समझौते पर बनी सहमति का ‘‘स्वागत’’ किया और महत्वपूर्ण खनिजों की खोज एवं खनन पर द्विपक्षीय सहयोग को ‘‘औपचारिक रूप देने’’ पर भी चर्चा की। जयशंकर की बेसेंट और रुबियो के साथ बैठक ट्रंप द्वारा ‘ट्रुथ सोशल’ पर यह घोषणा करने के एक दिन बाद हुई कि भारत और अमेरिका एक व्यापार समझौते पर सहमत हुए हैं जिसके तहत अमेरिका भारत पर लगाए गए जवाबी शुल्क को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा। जयशंकर ने अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट से भी मुलाकात की, जिसमें दोनों पक्षों ने भारत-अमेरिका आर्थिक साझेदारी को आगे बढ़ाने और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

विज्ञापन

जरूरी खबरें