Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

30th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

समस्या : जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सैकड़ों लोग लगा रहे ब्लॉक व तहसील के चक्कर

chandan pandey Mon, Jun 30, 2025

बीघापुर, उन्नाव। आशा बहू आंगनवाड़ी व विकासखंड अधिकारी की लापरवाही के कारण जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सैकड़ो लोग तहसील व ब्लाक के महीनो से लगा रहे चक्कर तहसील बीघापुर मुख्यालय पाटन के अंतर्गत ब्लॉक सुमेरपुर बीघापुर व पुरवा के कुछ ग्राम सभाएं शामिल है जहां शासन के द्वारा निर्देश जारी हैं कि बच्चों के जन्म य मृत्यु हो जाने पर आशा बहू आंगनवाड़ी व ग्राम विकास अधिकारी सहायक पंचायत मित्र अपने ग्राम सभाओं के जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र समय पर उनके घर तक पहुंचाए लेकिन जो लोग उनको रिश्वत नहीं दे पाते उन लोगों के प्रमाण पत्र समय सीमा के अंदर नहीं देते हैं समय के बाद जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील में जाकर प्रार्थना पत्र के साथ शपथ पत्र के माध्यम से उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देते है उसके बाद ब्लॉक से रिपोर्ट मांगी जाती है रिपोर्ट आने के बाद फिर पुनः उप जिलाधिकारी के द्वारा प्रमाण पत्र बनाने के लिए आदेश किया जाता है तब जाकर के ब्लॉक से प्रमाण पत्र जारी होता हैं इतनी प्रक्रिया में चार-छः माह लग जाते है सैकड़ों ग्रामीण गरीब जनता लगातार तहसील व ब्लॉक के चक्कर काटते रहते हैं