Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

11th July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 10-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 09-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 08-07-2026

सेंसेक्स-निफ्टी मजबूत, आईटी शेयरों ने संभाली बाजार की कमान

शेख हसीना विरोधी कार्यक्रम में मची अफरा-तफरी

अपराध : नंदोई के इश्क में महिला हुई दीवानी पति को छोड़ कर हुई फरार

chandan pandey Mon, Jun 30, 2025

नंदोई के इश्क में महिला हुई दीवानी पति को छोड़ कर हुई फरार पति ने पत्नी को ढूंढने के लिए रखा इनाम उत्तर प्रदेश के जनपद इटावा के थाना भरथना क्षेत्र के ग्राम ककरही से एक शादीशुदा महिला के भाग जाने का अजीबो गरीब मामला सामने आया है.

राजकुमारी नाम की 35 साल की महिला अपनी ननद का पति यानी अपने ननदोई के साथ चली गई है. राजकुमारी के दिव्यांग पति कुंवर पाल थाने के चक्कर काट रहे हैं. कुंवर पाल का एक हाथ कटा हुआ है. उनका कहना है कि उनके साथ इतना कुछ हुआ है लेकिन कहीं भी ठीक से सुनवाई नहीं हो रही है. कुंवर पाल ने पत्नी को ढूंढने के लिए दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया है. कुंवर पाल ने बताया कि उसकी 4 साल पहले राजकुमारी से शादी हुई थी.

राजकुमारी के पहले पति का निधन हो चुका था तो उसके घर वालों ने कुंवर पाल के साथ शादी करवा दी. तभी से यह दोनों साथ रह रहे थे. इनके एक भी संतान नहीं है. कुंवर पाल के जीजा सुभाष चंद्र उम्र की लगभग 60 साल है जो कि थाना सैफई क्षेत्र के अंतर्गत कछपुरा गांव का रहने वाला है. वह राजमिस्त्री का काम करता है और ऐसे ही किसी काम से दो महीने से इनके साथ घर पर रह रहा था. इसी दौरान जीजा का कुंवर की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग बढ़

गया और वह एक दिन बिना बताए घर से गायब हो गई

विज्ञापन

जरूरी खबरें