Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

23rd November 2026

BREAKING NEWS

इनर व्हील क्लब एवं रोटरी क्लब उन्नाव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया 'उम्मीद की दिवाली' एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन।

बीघापुर के गौरी में कल से गूंजेगी शिव महापुराण की पावन गूंज, भव्य कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

INTERNATIONAL : चीन, अमेरिका, रूस को पछाड़कर आगे निकला भारत

Munesh Kumar Shukla Thu, Feb 5, 2026

वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल फाउंडेशन (WIF) की तरफ से जारी किया गया Responsible Nations Index 2026 देशों को देखने का एक नया नजरिया पेश करता है. यह लिस्ट किसी देश की ताकत को उसकी अर्थव्यवस्था, सेना या राजनीतिक प्रभाव से नहीं, बल्कि इस बात से आंकता है कि वह अपने लोगों, पर्यावरण और दुनिया के प्रति कितना जिम्मेदार है. आज जब दुनिया भू-राजनीतिक तनाव, आर्थिक अनिश्चितता और जलवायु संकट से जूझ रही है, तब यह रिपोर्ट उन देशों को सामने लाती है जो न्याय, करुणा और लंबे समय की सोच को प्राथमिकता देते हैं.एक वैश्विक रैंकिंग है, जिसमें 154 देशों का मूल्यांकन किया गया है. यह चार मुख्य आधारों पर देशों को परखता है, जो इस प्रकार है: नैतिक और पारदर्शी शासन. सामाजिक कल्याण और नागरिकों की भलाई. पर्यावरण की सुरक्षा. वैश्विक जिम्मेदारी और अंतरराष्ट्रीय व्यवहार. यह सूचकांक GDP या सैन्य ताकत जैसे पारंपरिक मानकों से हटकर यह देखता है कि देश अपनी शक्ति का उपयोग कितनी ईमानदारी और जिम्मेदारी से करते हैं. भारत 154 देशों में 16वें स्थान पर रहा है और उसका स्कोर 0.5515 है. भारत ने इस सूची में अमेरिका (66वां) और चीन (68वां) जैसे बड़े देशों को पीछे छोड़ दिया है. भारत की यह रैंकिंग स्वास्थ्य, सामाजिक समानता, पर्यावरणीय प्रयासों और जन-केंद्रित शासन में प्रगति को दर्शाती है. इस लिस्ट में पाकिस्तान 154 देशों की सूची में 90वें स्थान पर है. रूस इस लिस्ट में 96नें स्थान पर है. यह साफ करता है कि देश की असली तरक्की ताकत से नहीं, बल्कि जिम्मेदारी से मापी जानी चाहिए. जो देश अपने नागरिकों, प्रकृति और दुनिया के प्रति ईमानदार हैं, वही भविष्य के लिए बेहतर उदाहरण बनते हैं.