Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

12th November 2026

BREAKING NEWS

इनर व्हील क्लब एवं रोटरी क्लब उन्नाव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया 'उम्मीद की दिवाली' एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन।

बीघापुर के गौरी में कल से गूंजेगी शिव महापुराण की पावन गूंज, भव्य कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

: गाजा के रफाह में बड़े हमले की तैयारी में इजरायल।

admin Sun, Feb 11, 2024

गाजा

गाजा में हमास और इजरायल के बीच चल रही जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इजरायल गाजा के रफाह में बड़ी सैन्य कार्रवाई की तैयारी में हैं।

ऐसे में वहां शरण लिए हुए लोगों में दशहत का माहौल है। यहां करीब 15 लाख फिलिस्तीनी लोगों ने शरण ले रखी है।

ये वो लोग हैं जिनका सबकुछ इजरायली हमले में तबाह हो चुका है और जान बचाने के लिए यहां रह रहे हैं।

मिस्र से सटा हुआ ये इलाका अभी तक सुरक्षित है और इजरायल ने यहां बमबारी नहीं की है, लेकिन अब यहां भी सैन्य कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

इजरायल का दावा है कि यहां हमास के लड़ाके छिपे हुए हैं, जबकि यहां रह रहे लोगों का कहना है कि इजरायल फिलिस्तीनियों को मिस्र में धकेलना चाहता है, ताकि वो यरूशलम और वेस्ट बैंक की तरह गाजा पर भी पूरी तरह से कब्जा कर ले। यहां रह रहे लोगों ने कहा कि वो गाजा में मरना पसंद करेंगे लेकिन मिस्र नहीं जाएंगे।

गाजा निवासी डॉ. नाहिद अबू असी ने कहा, ''यहां नेतन्याहू और उनकी सरकार राफा पर आक्रमण करने की धमकी दे रही है।

हम कहां चले जाएं? यदि वे हम पर मिस्र में धकेलने की कोशिश करेंगे तो भी हम वहां नहीं जाएंगे।

हम गाजा लौट आएंगे। गाजा हमारी जमीन है। हम यहीं रहकर मरना पसंद करेंगे, लेकिन मिस्र या किसी अन्य स्थान पर पलायन नहीं करेंगे।''

 गाजा की आबादी 24 लाख है। पूरी आबादी के आधे से ज्यादा लोगों ने रफाह में शरण ले रखी है। ऐसे में यहां इजरायल सैन्य कार्रवाई करता है तो बड़ी तादाद में लोगों की जान जा सकती है।

अमेरिका और यूरोप सहित दुनिया के ज्यादतर देशों ने इजरायल से संयम बरतने की अपील की है, लेकिन इजरायल रफाह में सैन्य अभियान चलाने पर अड़ा हुआ है।

उसका दावा है कि फिलिस्तीनी लोगों की आड़ में बड़ी संख्या में हमास के लड़ाके वहां पर छिपे हुए हैं। यही वजह है कि इजरायली सेना वहां हमला करके आतंकवादियों को ठिकाने लगाना चाहती है।

हमास और इजरायल के बीच चल रही इस जंग में अब तक 28 हजार फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है।