Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

21st September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: यूक्रेन के 65 कैदियों को लेकर जा रहा रूस का प्लेन क्रैश।

admin Thu, Jan 25, 2024

रूस का प्लेन इल्यूशिन II-76 मिलिट्री प्लेन यूक्रेन की सीमा से सटे इलाके बेलगोरोद में क्रैश हुआ है।
इस प्लेन से यूक्रेन के 65 युद्धबंदियों को ले जाया जा रहा था। प्लेन में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है।
रूस के गवर्नर ने पुष्टि करते हुए कहा है कि यूक्रेन के पास क्रैश प्लेन में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है।
रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी आरआईए ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि यूक्रेन के इन युद्धबंदियों को कैदियों की अदला-बदली समझौते के तहत यूक्रेन ले जाया जा रहा था।
दुर्घटना के समय प्लेन में युद्धबंदियों के अलावा चालक दल के छह सदस्य और तीन अन्य लोग भी सवार थे।
रूस के इल्यूशिन II-76 मिलिट्री प्लेन को सैनिकों, सामान, सैन्य उपकरण और हथियारों को लाने ले जाने के लिए डिजाइन किया गया।
विमान की क्षमता 90 यात्रियों तक को ले जाने की है।
रूस के स्थानीय गवर्नर वयाचेस्लाव ग्लाडकोव ने कहा कि कोरोचांस्की जिले में घटना हुई और वह घटनास्थल पर जाकर इसका निरीक्षण करेंगे।
जांचकर्ता और आपातकर्मी पहले से ही घटनास्थल पर मौजूद हैं।
बता दें कि यूक्रेन की सीमा से सटे बेलगोरोड क्षेत्र पर हाल के महीनों में यूक्रेन से कई हमले हुए हैं।
बीते साल दिसंबर में यहां एक मिसाइल हमला भी हुआ था, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई थी।