Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

1st October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

नीतीश कुमार वाइरल खबर : समृद्धि यात्रा 2026 के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विडिओ वाइरल

Munesh Kumar Shukla Fri, Jan 23, 2026

बिहार के सीवान में समृद्धि यात्रा 2026 के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिलाओं के लिए योजनाओं पर बोल रहे थे।

इसी दौरान कुछ महिलाएं बिना भाषण पूरा सुने उठकर चली गईं. इस पर मुख्यमंत्री ने मंच से नाराजगी जताई.इस पर मुख्यमंत्री ने मंच से नाराजगी जताई ।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा ।

बिहार के सीवान जिले में आयोजित समृद्धि यात्रा 2026 के जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान उस समय हल्का तनाव देखने को मिला जब कुछ महिलाएं मुख्यमंत्री का भाषण पूरा होने से पहले ही कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलने लगीं. यह कार्यक्रम राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित किया गया था । जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिलाओं के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दे रहे थे ।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री महिलाओं के उत्थान से जुड़ी योजनाओं का जिक्र कर रहे थे ।सी दौरान कुछ महिलाएं बिना इंतजार किए अपनी जगह से उठकर बाहर जाने लगीं. यह देखकर मुख्यमंत्री मंच से ही नाराज हो गए और उन्होंने कहा कि यह महिलाएं कहां भाग रही हैं. उनका यह बयान वहां मौजूद लोगों ने सुना और उसी समय माहौल थोड़ा असहज हो गया ।

स घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है. वीडियो में साफ तौर पर देखा और सुना जा सकता है कि महिलाओं के उठकर जाने पर मुख्यमंत्री ने मंच से प्रतिक्रिया दी और अपनी बात आगे रखी. उन्होंने सरकार की ओर से महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं का उल्लेख करते हुए यह बताने की कोशिश की कि इनयोजनाओं से महिलाओं को किस तरह लाभ मिल रहा है ।

दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उस दिन पहले मैरवा पहुंचे थे. इसके बाद वे सीवान के राजेंद्र स्टेडियम आए और समृद्धि यात्रा के तहत जनसभा को संबोधित किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं. भाषण के दौरान महिलाओं के अचानक बाहर जाने से मुख्यमंत्री नाराज दिखे और उन्होंने इसे लेकर तुरंप्रतिक्रिया दी।