Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

1st October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

बांग्लादेश चुनाव : चुनाव मे किस बात को लेकर परेशान है हिन्दू अल्पसंख्यक

Munesh Kumar Shukla Mon, Jan 12, 2026

बांग्लादेश ब्रेकिंग

अगर हम बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को वोट देते हैं तो जमात आकर हमें पकड़ेगा और अगर जमात को वोट देते हैं तो बीएनपी के लोग आकर पकड़ेंगे. आप ही बताएं, हम किसे वोट दें?

बांग्लादेश की राजनीतिक परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए चुनाव के मुद्दे पर अल्पसंख्यकों में चिंता का माहौल है जेस्सोर जिले में अभयनगर के निर्मल विश्वास ने चुनाव के बारे में पूछे गए एक वाल पर बीबीसी बांग्ला से यह टिप्पणी की।

उसी गांव की रहने वाली शिउली विश्वास का कहना था, "हम हिंदू समुदाय के हैं. अगर हम किसी के सामने भी बैलट पेपर पर मुहर लगा दें तो वो हमारा भरोसा नहीं करेंगे. यही ज़मीनी हकीक़त है. हमारी स्थिति उस गेंद की तरह है जो जिधर भी जाती है उधर उसे चोट खानी पड़ती है. हमें हर जगह हिंदुओं की बुराई सुनने को मिलती है. लोग हमारे बारे में तरह-तरह की बातें करते हैं."

यह दोनों लोग अभयनगर इलाके में डहरमसियाहाटी गांव के रहने वाले हैं. बीते साल मई में उनके घरों को जला दिया गया था.