Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

1st June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 31-05-2026

TV Bharatvarsh E Paper 30-05-2026

फूड पॉइजनिंग से 70 से ज्यादा लोग बीमार

पटना के उमानाथ घाट के पास गंगा में नाव पलटी, कई लोग लापता

छात्रों ने लगाया स्कूलों पर दबाव बनाने का आरोप

: 2 नई Vande Bharat Express दिल्ली-लखनऊ वालों की बल्ले-बल्ले, जल्द शुरू होंगी

दिल्ली और लखनऊ के बीच रेलगाड़ी से सफर करने वालों को इंडियन रेलवे बड़ी सौगात देने जा रहा है. बहुत जल्द इस रूट पर 2 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की जा सकती हैं. रेलवे बोर्ड ने जल्द ही लखनऊ से नई दिल्ली के बीच दो वंदे भारत ट्रेन चलाने का निर्णय किया है.अधिकारियों का कहना है कि यह ट्रेन जल्द हीशुरू कर दी जाएंगी. भारत में सबसे अधिक गति से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अभी वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलती है. इस ट्रेन की वजह से रूट पर चलने वाली बाकी यात्री रेलगाड़ियों का लोड कम हुआ है.

लखनऊ से कानपुर होते हुए जाएगी दिल्ली

अभी जो दिल्ली-वाराणसी के बीच वंदे भारत ट्रेन चलती है, वह कानपुर सेंट्रल होकर जाती है. नई शुरू होने वाली ट्रेन भी लखनऊ से कानपुर और फिर दिल्ली पहुंचेगी. अधिकारियों ने बताया कि ये ट्रेन शताब्दी का विकल्प बनेगी.

बनेगी लखनऊ शताब्दी का विकल्प

अभी दिल्ली-लखनऊ के बीच शताब्दी ट्रेन चलती है. नई वंदे भारत एक्सप्रेस इसका विकल्प बनेंगी. शताब्दी एक चेयरकार ट्रेन है और वंदे भारत एक्सप्रेस भी एक चेयरकार ट्रेन होगी. मौजूदा वक्त में लखनऊ-नई दिल्ली शताब्दी में यात्रियों का लोड अधिक रहता है. इन ट्रेनों में आसानी से टिकट भी नहीं मिल पाती है. इसलिए वंदे भारत ट्रेनों के चलने से यात्रियों का लोड कम होने की उम्मीद है.

5 घंटे में पूरा होगा सफर

शताब्दी एक्सप्रेस में दिल्ली से लखनऊ का सफर पूरा करने में करीब 6 घंटे का समय लगता है. वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रा के इस समय को कम करके 5 घंटा कर देगी. भारत में अभी 23 जोड़ी शताब्दी ट्रेन चल रही हैं. नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन्स को भी शताब्दी एक्सप्रेस के समय के आसपास चलाने की खबर है. जल्द ही वंदे भारत लखनऊ से दिल्ली की ओर 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ती नजर आएगी. इसके लिए रेलवे बोर्ड ने अपना पूरा खाका तैयार कर लिया है. अधिकारियों की मानें तो फरवरी महीने में ही हर बात को लेकर बारीकी से काम कर लिया जाएगा. ताकि मार्च माह तक यात्री इन ट्रेनों का लाभ उठा सके.