: दिल्ली में AAP-कांग्रेस के बीच डील पक्की।
admin Sat, Jan 13, 2024
INDIA गठबंधन में सीट शेयरिंग पर मंथन जारी है। इसी बीच कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को एक अहम बैठक की।
बैठक में दिल्ली को लेकर AAP और कांग्रेस में गठबंधन पक्की मानी जा रही है।
दिल्ली में एक पार्टी 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि दूसरी 3 सीटों पर दिल्ली में लोकसभा के कुल 7 सीट हैं।
हालांकि अभी ये तय करना है कि कौन सी पार्टी 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और कौन सी पार्टी दिल्ली की 3 सीटों पर चुनावी ताल ठोकेगी।
गौर करने वाली बात ये भी है कि इस बात पर भी कोई सहमति नहीं हुई है कि कौन सी पार्टी किन सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
AAP नेता राघव चड्ढा ने इस बैठक को सकारात्मक बताया है।
वहीं, सूत्रों ने बताया कि जहां तक दिल्ली में दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन का सवाल है, तो कोई दिक्कत सामने नहीं आई है।
विज्ञापन