Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

30th April 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 30-04-2026

TV Bharatvarsh E Paper 29-04-2026

TV Bharatvarsh E Paper 28-04-2026

सोच-समझकर लिया BJP में जाने का फैसला

दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा युवक गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस : दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान समर्थक 8 जासूस पकड़े देश में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम

Munesh Kumar Shukla Mon, Feb 23, 2026

हिंदुस्तान में पाकिस्तान के लिए काम कर रहे बांग्लादेशी जासूसों की बड़ी साजिश को दिल्ली पुलिस ने नाकाम कर दिया है। मुनीर नामक संदिग्ध के नेतृत्व में काम कर रहे आठ जासूसों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से छह को तमिलनाडु और दो को पश्चिम बंगाल से पकड़ा गया।जांच में पता चला कि पकड़े गए सभी संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक हैं और उन्होंने फर्जी आधार कार्ड बनाकर तमिलनाडु की एक गारमेंट कंपनी में नौकरी हासिल की थी। हालांकि, उनका असली काम सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट से पाकिस्तान और आतंकी संगठनों के समर्थन में पोस्ट करना था। ये लोग सोशल मीडिया पर आसिम मुनीर की वाहवाही करते, आतंकियों के समर्थन में पोस्ट करते और हिंदुस्तान के खिलाफ भड़काऊ सामग्री फैलाते थे। पोस्ट पर कमेंट करने वाले लोगों को अपने आतंकी नेटवर्क में शामिल करने की कोशिश भी करते थे।पुलिस ने बताया कि पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के निर्देशन में ये जासूस देश में बड़े आतंकी हमले की योजना बना रहे थे। उनका उद्देश्य देश में दंगे भड़काना और आम लोगों की भावनाओं को भड़का कर हिंसा फैलाना था। दिल्ली पुलिस और तमिलनाडु पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद यह साजिश समय रहते नाकाम कर दी गई।गिरफ्तार किए गए सभी संदिग्ध विदेशी नागरिक थे, जो फॉरेन टेररिस्ट नेटवर्क के निर्देशों के तहत काम कर रहे थे। अगर समय पर कार्रवाई नहीं होती, तो ये जासूस भारत में बड़े स्तर पर आतंक फैलाने में सक्षम होते। पुलिस ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी ने न केवल संभावित आतंकवादी हमले को रोका है, बल्कि देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी मदद की है।इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है। यह मामला साफ दिखाता है कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर आतंक फैलाने की कोशिशों पर कड़ी निगरानी और समय पर कार्रवाई आवश्यक है।