Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

28th March 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 29-03-2026

बॉम्बे हाई कोर्ट के जज से साइबर ठगी, जामताड़ा से आरोपी गिरफ्तार

अमित शाह ने ममता सरकार पर पेश की चार्जशीट

होर्मुज स्ट्रेट में तनाव के बीच भारत-बाउंड जहाजों की आवाजाही,

डिलीवरी टेम्पो से 27 सिलेंडर गायब, पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली IGI एयरपोर्ट : पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

Munesh Kumar Shukla Sat, Mar 28, 2026

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब IndiGo की एक फ्लाइट को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यह विमान विशाखापट्टनम से दिल्ली आ रहा था और रास्ते में इंजन में तकनीकी खराबी की आशंका सामने आई।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के नजदीक पहुंचने पर पायलट को इंजन में संदिग्ध समस्या का अंदेशा हुआ, जिसके बाद तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इमरजेंसी कॉल दी गई। इसके बाद रनवे नंबर 28 को लैंडिंग के लिए तैयार किया गया, जहां विमान को सुरक्षित उतार लिया गया।

दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, सुबह 10:53 बजे इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि विमान सुरक्षित रूप से उतर चुका है और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं, किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

बता दें कि इंडिगो भारत की सबसे बड़ी एयरलाइनों में से एक है, जिसकी स्थापना 2006 में हुई थी। कम किराया और समय की पाबंदी के कारण यह आम लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है, और इसका मुख्य केंद्र दिल्ली का IGI एयरपोर्ट ही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें