: दिल्ली में 'हनुमान' की एंट्री, CM केजरीवाल ने सुंदरकांड को लेकर किया ये एलान।
admin Mon, Jan 15, 2024
नई दिल्ली
अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले देशभर में राममय माहौल हो चुका है।
इस बीच, आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में सुंदरकांड के आयोजन को लेकर बड़ा एलान किया है।
आप के अनुसार, पार्टी दिल्ली के हर विधानसभा क्षेत्र के स्तर पर हर माह के पहले मंगलवार को सुंदरकांड का आयोजन करेगी।
ताजा जानकारी के मुताबिक, इसे कल मंगलवार से शुरू किया जाएगा।
विधानसभा स्तर के बाद निगम वार्ड स्तर पर और उसके बाद मंडल स्तर पर इसका आयोजन किया जाएगा।
इसे लेकर दिल्ली सरकार के मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि राम मंदिर बनना हमारे लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन