Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

22nd July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 23-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 21-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 20-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 19-07-2026

SIT 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट

दक्षिणी दिल्ली में सनसनीखेज हत्या : IRS अधिकारी की बेटी मृत मिली, घरेलू सहायक पर शक

Munesh Kumar Shukla Wed, Apr 22, 2026

दक्षिणी दिल्ली के कैलाश हिल इलाके में बुधवार सुबह एक 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतका एक आईआरएस अधिकारी की बेटी थी और संघ लोक सेवा आयोग की तैयारी कर रही थी।

पुलिस के अनुसार, घटना उस समय हुई जब उसके माता-पिता सुबह करीब 6 से 6:30 बजे के बीच जिम के लिए घर से बाहर गए हुए थे। लौटने पर उन्होंने बेटी को मृत अवस्था में पाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

जांच के दौरान फॉरेंसिक टीम ने मौके से अहम सबूत जुटाए हैं। शुरुआती जांच में युवती के सिर और गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं, जबकि गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस का शक घर के घरेलू सहायक पर है, जो वारदात के बाद से फरार बताया जा रहा है। अन्य एंगल्स की भी जांच जारी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की स्थिति साफ हो सकेगी।