Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

30th April 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 30-04-2026

TV Bharatvarsh E Paper 29-04-2026

TV Bharatvarsh E Paper 28-04-2026

सोच-समझकर लिया BJP में जाने का फैसला

दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा युवक गिरफ्तार

: चीन में 7.2 तीव्रता का जोरदार भूकंप, दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस किए गए झटके।

admin Tue, Jan 23, 2024

चीन में सोमवार देर रात तेज भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.2 मापी गई।
भूकंप इतना तेज था कि इसके झटके दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल-चीन सीमा के पास बताया जा रहा है।
भूकंप के ये झटके इतने जबरदस्त थे कि कई इलाकों में लोग डरकर अपने घरों से बाहर निकल आए।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया, "चीन के दक्षिणी झिंजियांग में भूकंप का केंद्र रहा।
भूकंप की तीव्रता 7.2 रही. लैटीट्यूड 40.96 और लंबाई 78.30, गहराई: 80 किमी रही।"
वहीं चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि मंगलवार तड़के चीन के पश्चिमी शिनजियांग क्षेत्र के एक दूरदराज के हिस्से में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया।
स्थानीय समयानुसार देर रात दो बजे के बाद अक्सू प्रान्त में वुशू काउंटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
भूकंप के बाद कई बार आफ्टर शॉक्स महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 4.5 तक मापी गई है।