ममता बनर्जी का बड़ा आरोप : 'मेरी उम्मीदवारी रद्द कराने की रची गई साजिश, BJP कर रही फर्जी खेल’
Munesh Kumar Shukla Sat, Apr 11, 2026
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उनकी भवानीपुर सीट से उम्मीदवारी रद्द कराने की साजिश रची गई थी। पश्चिम मेदिनीपुर के केशियारी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कथित तौर पर चुनाव आयोग की मदद से उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज कराने की कोशिश की।
ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि इस साजिश को तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और आम जनता ने मिलकर नाकाम कर दिया। उन्होंने यह भी दावा किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान करीब 90 लाख मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से “जबरन” हटाए गए हैं।
भवानीपुर सीट से उनके सामने विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी चुनाव मैदान में हैं। बनर्जी ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ने में असमर्थ है और इसी वजह से फर्जी तरीकों का सहारा ले रही है।
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि भाजपा न केवल मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश कर रही है, बल्कि चुनाव परिणाम को प्रभावित करने के लिए ईवीएम में छेड़छाड़ की साजिश भी रच रही है।
विज्ञापन