Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

24th June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 24-06-2026

हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

प्रसव के बाद आठ महिलाओं की हालत गंभीर

12 लोग फंसे; मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

विपक्ष को लगा झटका

बंगाल चुनाव : ‘1000 करोड़ डील’ का आरोप! ऑडियो क्लिप से मचा सियासी भूचाल

Munesh Kumar Shukla Thu, Apr 9, 2026

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच सियासी बयानबाजी चरम पर है। इसी बीच तृणमूल कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाते हुए चुनावी माहौल को और गरमा दिया है।

टीएमसी का दावा है कि बीजेपी ने पूर्व विधायक हुमायूं कबीर और उनकी नई पार्टी ‘आम आदमी उन्नयन पार्टी’ के साथ 1000 करोड़ रुपये की डील की है। पार्टी का आरोप है कि इस समझौते का मकसद उन सीटों पर अल्पसंख्यक वोटों को बांटना है, जहां कबीर की पार्टी एआईएमआईएम के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।

टीएमसी ने अपने आरोपों को मजबूत करने के लिए एक कथित ऑडियो क्लिप भी जारी की है। इस क्लिप को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं फिरहाद हकीम, अरूप बिस्वास और कुणाल घोष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुनाया।

दिलचस्प बात यह रही कि यह ऑडियो उस वक्त जारी किया गया जब नरेंद्र मोदी हल्दिया में रैली को संबोधित कर रहे थे।

फिरहाद हकीम ने कहा कि हुमायूं कबीर को अल्पसंख्यक मतदाताओं को हल्के में नहीं लेना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नेता पैसे के लिए अपने सिद्धांत बेच सकते हैं, लेकिन आम मतदाता ऐसा नहीं करेगा।

हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक हुमायूं कबीर या उनकी पार्टी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं, आईएएनएस ने भी इस ऑडियो क्लिप की पुष्टि नहीं की है।

चुनावी माहौल के बीच सामने आया यह विवाद बंगाल की सियासत में नया तूफान खड़ा कर सकता है। अब सबकी नजरें बीजेपी और हुमायूं कबीर की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें