Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

6th May 2026

BREAKING NEWS

निशांत कुमार बन सकते हैं मंत्री

बीजिंग में अराघची-वांग यी की अहम बैठक

गणेश गोदियाल ने उठाए सवाल, साजिश की जांच की मांग

छात्र ने अधिक नींद की गोलियां लीं, हालत गंभीर

मलयालम अभिनेता संतोष के. नायर का सड़क हादसे में निधन

AAP सांसदों के दल-बदल पर घमासान : भगवंत मान ने राष्ट्रपति से की सदस्यता रद्द करने की मांग

Munesh Kumar Shukla Tue, May 5, 2026

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसदों के भाजपा में शामिल होने के मुद्दे को उठाते हुए इसे संविधान के खिलाफ बताया।

मुलाकात के बाद भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों द्वारा खुद को अलग समूह बताकर भाजपा में विलय करना असंवैधानिक है। उन्होंने मांग की कि इन सांसदों की सदस्यता रद्द की जाए। मान ने यह भी चेतावनी दी कि अगर केंद्र सरकार पंजाब में शक्ति का दुरुपयोग करती है, तो राज्य सरकार उचित कार्रवाई करेगी।

उन्होंने कहा कि यदि सांसदों को पार्टी से असहमति थी, तो उन्हें पहले इस्तीफा देना चाहिए था। बिना इस्तीफा दिए किसी अन्य दल में शामिल होना लोकतांत्रिक व्यवस्था का मजाक है। उन्होंने राष्ट्रपति से आग्रह किया कि यदि मौजूदा कानून में कमी है, तो इसमें संशोधन कर ऐसे मामलों पर रोक लगाई जाए।

इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायक भी सक्रिय दिखे। पार्टी के कई विधायक राष्ट्रपति भवन के पास एकत्र हुए और उम्मीद जताई कि उन्हें न्याय मिलेगा। सूत्रों के अनुसार, बैठक में पंजाब से जुड़े दल-बदल के मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई।

राष्ट्रपति से मुलाकात से पहले भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर भी कहा कि पंजाब के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा और वे राज्य की आवाज को हर मंच पर मजबूती से उठाते रहेंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें