Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

12th November 2026

BREAKING NEWS

इनर व्हील क्लब एवं रोटरी क्लब उन्नाव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया 'उम्मीद की दिवाली' एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन।

बीघापुर के गौरी में कल से गूंजेगी शिव महापुराण की पावन गूंज, भव्य कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

विजय ने नामांकन में खोली 603 करोड़ की संपत्ति : पहली चुनावी पारी में बड़ा खुलासा

Munesh Kumar Shukla Tue, Mar 31, 2026

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) के संस्थापक अध्यक्ष विजय ने राजनीति में अपनी पहली बड़ी पारी की शुरुआत करते हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके द्वारा घोषित की गई संपत्ति ने सबका ध्यान खींच लिया है।

अपने हलफनामे में विजय ने कुल 603.20 करोड़ रुपये की संपत्ति होने की जानकारी दी है। इसमें 404.58 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 198.62 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। उनकी अचल संपत्तियों में कोडाइकनाल की कृषि भूमि और चेन्नई में स्थित व्यावसायिक व आवासीय संपत्तियां शामिल हैं।

हलफनामे के अनुसार, विजय के बैंक खातों में करीब 213 करोड़ रुपये जमा हैं, जबकि उनके पास लगभग 2 लाख रुपये नकद भी मौजूद हैं। इसके अलावा उनके पास बीएमडब्ल्यू 530, टोयोटा लेक्सस, टोयोटा वेलफायर और बीएमडब्ल्यू i7 जैसी कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं। साथ ही, उनके पास 883 ग्राम सोने के आभूषण और करीब 15 लाख रुपये के चांदी के सामान भी हैं।

विजय ने अपनी पत्नी संगीता की संपत्ति का भी अलग से विवरण दिया है, जिसमें कुल 15.76 करोड़ रुपये की संपत्ति शामिल है।

देनदारियों की बात करें तो विजय पर फिलहाल कोई बैंक या वित्तीय संस्थान का कर्ज नहीं है, हालांकि आयकर से जुड़े कुछ पुराने मामले अभी अपील स्तर पर लंबित हैं। वित्त वर्ष 2024-25 में उनकी कुल आय 184.53 करोड़ रुपये रही।

राजनीति में कदम रखते ही विजय का यह आर्थिक खुलासा उन्हें चर्चा के केंद्र में ले आया है और माना जा रहा है कि उनकी एंट्री तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा प्रभाव डाल सकती है।