Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

14th April 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 15-04-2026

आई-पैक फाउंडर वीनेश चंदेल गिरफ्तार

सम्राट चौधरी बनेंगे पहले भाजपा मुख्यमंत्री, बदल गई सियासत की दिशा

अल-कायदा से जुड़े 3 आरोपी दोषी, उम्रकैद तक की सजा

₹3000 करोड़ पार कर बनी भारत की नंबर-1 फिल्म फ्रेंचाइजी

संगीत सोम : बीजेपी नेता संगीत सोम बोले नहीं बनने देंगे नई बाबरी मस्जिद

Munesh Kumar Shukla Sun, Mar 1, 2026

मेरठ में आयोजित एक होली मिलन समारोह के दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के फायर ब्रांड नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम के बयान होली के पर्व पर सियासी रंग चढ़ा दिया है. उन्होंने बाबरी मस्जिद को लेकर बड़ा बयान दिया है. इसके साथ ही उन्होंने ईरान पर इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए हमले पर भी प्रतिक्रिया दी है.

होली मिलन कार्यक्रम में समर्थकों की भारी भीड़ की मौजूदगी में पूर्व विधायक व बीजेपी नेता संगीत सोम ने कहा कि “500 साल बाद बाबरी मस्जिद का दाग धुला है, अब दोबारा भारत में बाबरी मस्जिद की नींव भी नहीं रखने देंगे.” उन्होंने मंच से संकल्प दिलाते हुए कहा, "यदि कहीं भी बाबरी मस्जिद बनाने का प्रयास किया गया तो सभी सनातनी मिलकर उसका विरोध करेंगे और उसकी एक-एक ईंट उखाड़ फेंकेंगे.”

संगीत सोम ने मीडिया में दिए बयान में कहा कि, "मैं उन लोगों से पूछना चाहता हूं, जो लोग भारत में बाबरी मस्जिद का निर्माण करना चाहते हैं कि ईरान के सुप्रीम लीडर को मार दिया गया. सारे मुस्लिमों की जमीन में खड़े होकर मार दिया गया." उन्होंने आगे कहा कि 11 ऐसे मुस्लिमों के देश हैं जिनसे अमेरिका लड़ाई लड़ रहा है, लेकिन किसी के बोले की जुबान नहीं है. लेकिन भारत में बाबरी मस्जिद का निर्माण करेंगे."

विज्ञापन

जरूरी खबरें