Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

24th June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 24-06-2026

हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

प्रसव के बाद आठ महिलाओं की हालत गंभीर

12 लोग फंसे; मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

विपक्ष को लगा झटका

पीएम मोदी के बयान पर बवाल : कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल का विशेषाधिकार हनन नोटिस

Munesh Kumar Shukla Tue, Apr 21, 2026

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को विशेषाधिकार हनन का नोटिस सौंपा है।

वेणुगोपाल ने अपने पत्र में आरोप लगाया कि 18 अप्रैल 2026 को राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने लोकसभा सदस्यों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और उनके इरादों पर सवाल उठाए। कांग्रेस का कहना है कि यह संसद की गरिमा और सांसदों के अधिकारों का उल्लंघन है।

यह विवाद उस समय सामने आया जब लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पारित नहीं हो सका था। कांग्रेस का आरोप है कि प्रधानमंत्री के संबोधन में विपक्षी सांसदों के मतदान और उनकी मंशा को लेकर सीधे निशाना साधा गया।

अपने पत्र में वेणुगोपाल ने इस पूरे मामले को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि यह सिर्फ किसी व्यक्ति पर टिप्पणी नहीं, बल्कि संसद और लोकतांत्रिक व्यवस्था की गरिमा से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से इस पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।

वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी प्रधानमंत्री के संबोधन की आलोचना करते हुए कहा कि यह स्थापित संसदीय परंपराओं के खिलाफ था और इसमें विपक्ष पर राजनीतिक हमले किए गए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें