Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

14th August 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 14-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 13-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 12-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 11-08-2026

परिसीमन बिल पर समर्थन की अटकलों से गरमाई महाराष्ट्र की सियासत

मतगणना से पहले बढ़ा सियासी तनाव : आसनसोल स्ट्रॉन्ग रूम के पास मोबाइल मिलने से बवाल

Munesh Kumar Shukla Sun, May 3, 2026

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की मतगणना से ठीक पहले आसनसोल में विवाद खड़ा हो गया। आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित स्ट्रॉन्ग रूम के पास एक बंद मोबाइल फोन मिलने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया। बताया जा रहा है कि यह मोबाइल एक लिफाफे में कुछ दस्तावेजों के साथ मिला, जो रानीगंज विधानसभा क्षेत्र से जुड़े बताए जा रहे हैं।

इस घटना के सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। भाजपा का आरोप है कि एक व्यक्ति मोबाइल फोन को स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर ले जाने की कोशिश कर रहा था, जिसे उनके कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। वहीं, टीएमसी ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और जांच की मांग की गई है।

गौरतलब है कि राज्य में सोमवार को विधानसभा चुनाव की मतगणना होनी है, ऐसे में इस तरह की घटनाएं राजनीतिक दलों के बीच अविश्वास को और बढ़ा रही हैं। स्ट्रॉन्ग रूम के पास सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही कड़ी है, लेकिन इस घटना ने सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रशासन की ओर से मामले की जांच शुरू कर दी गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मोबाइल और दस्तावेज वहां कैसे पहुंचे। मतगणना से पहले इस तरह की घटनाओं ने राज्य के सियासी माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया है।