Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

15th August 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 15-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 14-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 13-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 12-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 11-08-2026

बारामती में बड़ा सियासी ट्विस्ट : कांग्रेस ने खींचे कदम, सुनेत्रा पवार की राह हुई आसान!

Munesh Kumar Shukla Thu, Apr 9, 2026

महाराष्ट्र के बारामती विधानसभा उपचुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर सामने आया है। कांग्रेस ने अचानक चुनावी मैदान से हटने का फैसला कर लिया है, जिससे मुकाबले का समीकरण पूरी तरह बदल गया है।

हर्षवर्धन सपकाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि पार्टी इस सीट से अपनी उम्मीदवारी वापस ले रही है। कांग्रेस ने पहले आकाश मोरे को मैदान में उतारा था, लेकिन अब उनके हटने से मुकाबला लगभग एकतरफा माना जा रहा है। इससे सुनेत्रा पवार की जीत की संभावना मजबूत हो गई है।

सपकाल ने बताया कि यह फैसला वरिष्ठ नेताओं के आग्रह के बाद लिया गया। उन्होंने खुलासा किया कि रोहित पवार ने व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उम्मीदवार वापस लेने की अपील की थी। वहीं, शरद पवार और सुप्रिया सुले ने भी कांग्रेस से चुनाव न लड़ने का अनुरोध किया था।

गौरतलब है कि महाविकास अघाड़ी (एमवीए) में शामिल दल पहले ही इस उपचुनाव में अपने उम्मीदवार न उतारने का फैसला कर चुके थे, जिसे दिवंगत नेता अजित दादा के प्रति सम्मान के तौर पर देखा जा रहा है।

हालांकि, कांग्रेस के इस फैसले के साथ ही सपकाल ने एनसीपी (अजित पवार गुट) और बीजेपी पर तीखा हमला भी बोला। उन्होंने कहा कि सत्ता के लिए एनसीपी का बीजेपी के साथ जाना दुर्भाग्यपूर्ण है और यह विचारधारात्मक समझौता है।

इसके साथ ही उन्होंने अजित दादा के विमान हादसे को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, जिससे मामले में कुछ छिपाए जाने की आशंका पैदा होती है।

कांग्रेस के इस कदम ने बारामती की सियासत में नया मोड़ ला दिया है और अब सभी की नजरें चुनाव के अंतिम परिणाम पर टिकी हैं।