Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

15th August 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 15-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 14-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 13-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 12-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 11-08-2026

असम में राहुल गांधी का हमला— : “दिल्ली चला रही है सरकार, भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा पर घेरा”

Munesh Kumar Shukla Sun, Apr 5, 2026

असम के बिस्वनाथ में आयोजित एक चुनावी रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा की केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि असम की वास्तविक सत्ता राज्य के हाथ में नहीं, बल्कि दिल्ली के नियंत्रण में है।

राहुल गांधी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर से लेकर राज्य तक एक “कंट्रोल की चेन” काम कर रही है। उनके मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप, नरेंद्र मोदी को प्रभावित करते हैं, जबकि मोदी और अमित शाह, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को नियंत्रित कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य की सरकार वास्तव में दिल्ली से चलाई जा रही है।

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और कहा कि उनके परिवार को भी इन मामलों में जवाब देना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने पर इस मुद्दे पर कानूनी कार्रवाई करेगी और मुख्यमंत्री को “माफी मांगने पर भी नहीं छोड़ा जाएगा।”

इसके साथ ही राहुल गांधी ने महिला सुरक्षा के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने केंद्र सरकार की वन स्टॉप सेंटर योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि हिंसा की शिकार महिलाओं को जरूरी मदद नहीं मिल पा रही है। उनका आरोप है कि कई केंद्र ठीक से काम नहीं कर रहे, कई जगहों पर ताले लगे हैं और स्टाफ की भारी कमी है।

राहुल गांधी ने बताया कि वह यह मुद्दा संसद में भी उठा चुके हैं। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि आखिर बड़ी संख्या में महिलाओं तक सहायता क्यों नहीं पहुंच पा रही है। साथ ही उन्होंने बीते पांच वर्षों में खुले नए केंद्रों, खाली पदों और बजट के उपयोग को लेकर भी सरकार से जवाब मांगा।