असम ओपिनियन पोल में BJP+ को बढ़त : 100 सीटों के करीब पहुंचने का अनुमान
Munesh Kumar Shukla Mon, Apr 6, 2026
असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर आए फाइनल ओपिनियन पोल में बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन के लिए अच्छी खबर सामने आई है। Matrize और Chanakya जैसे सर्वे एजेंसियों के मुताबिक, BJP+ गठबंधन इस चुनाव में 92 से 102 सीटें जीत सकता है।
सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, बीजेपी गठबंधन न केवल सीटों में बल्कि वोट शेयर में भी आगे नजर आ रहा है। यह संकेत देता है कि राज्य में एक बार फिर बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार बनने की संभावना मजबूत है।
दूसरी ओर, कांग्रेस और उसके सहयोगी दल इस दौड़ में पीछे दिखाई दे रहे हैं। सर्वे में यह भी कहा गया है कि छोटे राजनीतिक दलों का इस चुनाव में प्रभाव काफी सीमित रहेगा।
विश्लेषकों का मानना है कि राज्य में विकास, कानून-व्यवस्था और केंद्र सरकार की योजनाओं का असर मतदाताओं पर सकारात्मक पड़ा है। वहीं विपक्षी दलों के बीच तालमेल की कमी भी बीजेपी के पक्ष में जा रही है।
हालांकि, ओपिनियन पोल हमेशा अंतिम नतीजों का सटीक अनुमान नहीं होते, लेकिन यह चुनावी माहौल का एक संकेत जरूर देते हैं। अब सभी की नजर 9 अप्रैल को होने वाले मतदान और उसके बाद आने वाले परिणामों पर टिकी हुई है।
विज्ञापन