Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

13th May 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 13-05-2026

पंत की कप्तानी में भी प्लेऑफ से बाहर हुई लखनऊ

शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी हत्याकांड की जांच अब CBI के हाथ

सीएम बनते ही विजय का बड़ा फैसला

22 लाख छात्रों का भविष्य संकट में

: एमपी स्वाती मालीवाल के मामले में केजरीवाल के ओएसडी विभव कुमार पर सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज ।

admin Thu, May 16, 2024

नई दिल्ली
स्वाती मालीवाल की शिकायत पर अरविंद केजरीवाल के ओएसडी विभव कुमार के खिलाफ एफआइआर दर्ज।
एफआईआर में शरीर के ऊपरी हिस्से व निचले हिस्से में चोट पहुंचाने का आरोप ।
एफआईआर में मारपीट की धाराओं के साथ छेड़खानी की धाराएं भी शामिल ।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष के साथ छेड़छाड़ और मारपीट ।स्वाती मालीवाल के 161 के बयान दर्ज ।पुलिस ने 161 के बयान के आधार पर दर्ज किया मुकदमा ।आगे पुलिस मजिस्ट्रेट के सामने 164 के बयान भी कराएगी दर्ज ।
 
वर्तमान में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद भी है स्वाती मालीवाल ।
एडिशनल CP स्‍तर के अधिकारी स्‍वाति मालीवाल से मिले।
स्पेशल सेल में एडिशनल कमिश्नर पद पर कार्यरत IPS प्रमोद कुशवाहा खुद स्‍वाति मालीवाल के घर बयान दर्ज करवाने के लिए पहुंचे थे।
इस मसले पर पुलिस और मालीवाल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक स्पेशल सेल द्वारा राज्‍यसभा सांसद से पूछा गया कि दो दिनों पहले उनके साथ किस तरह से अभद्र व्यवहार हुआ था ?
क्‍या थी वो PCR कॉल?
इससे पहले पुलिस उपायुक्त (उत्तर) मनोज कुमार मीणा ने कहा था कि सिविल लाइंस थाने में सोमवार सुबह 9.34 बजे एक पीसीआर कॉल आई थी, जिसमें महिला ने बताया था कि मुख्यमंत्री आवास पर उसके साथ बदसलूकी की गई है। पुलिस द्वारा लिखे गये पीसीआर कॉल के नोट में बताया गया है कि “महिला ने कहा है कि मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री के निजी सचिव वैभव कुमार ने उसके साथ बदसलूकी की है”. डीसीपी मीणा ने कहा कि पीसीआर कॉल मिलने के बाद एसएचओ पुलिसकर्मियों के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंची, लेकिन कॉल करने वाली महिला वहां मौजूद नहीं थी. पुलिस उपायुक्त ने कहा, “कुछ देर बाद एमपी मैडम सिविल लाइंस थाने आईं, हालांकि वह (मालीवाल) बाद में यह कहते हुए चली गईं कि वह बाद में शिकायत दर्ज कराएंगी।
क्‍या है पूरा मामला?
बता दें कि 13 मई को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंची स्‍वाति मालीवाल उनका सीएम हाउस की लॉबी में बैठकर इंतजार कर रही थी. तभी अचानक केजरीवाल के OSD विभव कुमार पहुंच गए।
आरोप है कि विभव ने स्वाति मालीवाल के साथ अभद्र व्यवहार और धक्का मुक्की की।
मालीवाल ने इस संबंध में तुंरत ही पुलिस कॉल की थी।
बाद में वो खुद सिविल लाइंस थाने भी पहुंची थी 

स्वाति मालीवाल 

स्वाति मालीवाल का जन्म 15 अक्तूबर 1984 को ग़ाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश में हुआ था।
वह एमिटी इंटरनेशनल स्कूल गई तथा जेएसएस एकेडमी ऑफ टेक्निकल एजुकेशन से उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
 उन्हें एक बहुराष्ट्रीय कम्पनी में नौकरी मिली और उसे छोड़कर वह "परिवर्तन" नामक एक अशासकीय संस्था में शामिल हो गई।
स्वाति की शादी आम आदमी पार्टी के नेता नवीन जयहिंद से हुई थी।
फरवरी 2020 में उनका तलाक हो गया।
स्वाति सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाले इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन की एक प्रमुख सदस्य थी।
2015 में अरविंद केजरीवाल की सरकार बनने के बाद स्वाति को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें