Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

13th February 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 14-02-2026

TV Bharatvarsh E Paper 13-02-2026

जेल से बाहर आते ही विरोधियों पर आग-बबूला हुए पप्पू यादव

आस्था सिंह की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच, ऋतु के पति से 20 मिनट पूछताछ

उन्नाव में मनरेगा बचाने को कांग्रेस की 15 किमी पदयात्रा

बजट सत्र : हंगामे के बीच बजट सत्र का पहला चरण समाप्त,सदन 9 मार्च तक स्थगित

Munesh Kumar Shukla Fri, Feb 13, 2026

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते और पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे के संस्मरण से जुड़े विवाद पर कई दिनों तक चले तीखे राजनीतिक वाद-विवाद के बीच शुक्रवार को संसद के बजट सत्र का पहला चरण समाप्त हो गया। विवाद संसद के भीतर ही नहीं, बल्कि बाहर भी चर्चा का विषय बना रहा।लोकसभा में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल नहीं चल सका। दोनों सदन अब तीन सप्ताह के अवकाश पर चले गए हैं और लोकसभा व राज्यसभा की कार्यवाही 9 मार्च से फिर शुरू होगी।बजट सत्र 28 जनवरी को राष्ट्रपति के संयुक्त संबोधन के साथ शुरू हुआ था। मध्यावधि अवकाश के दौरान स्थायी समितियां विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के अनुदान मांगों की जांच करेंगी। लोकसभा में राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की एक टिप्पणी पर हंगामा हुआ, जिससे चर्चा बाधित हो गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवाब नहीं दे सके। हालांकि इस सप्ताह आम बजट पर चर्चा हुई और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जवाब दिया।विपक्ष ने राहुल गांधी को बोलने की अनुमति न देने और आठ सांसदों के निलंबन के मुद्दे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव का नोटिस दिया है। सूत्रों के अनुसार, यह प्रस्ताव सत्र के दूसरे चरण में सूचीबद्ध हो सकता है।राज्यसभा में राष्ट्रपति अभिभाषण पर चर्चा का जवाब प्रधानमंत्री ने दिया। आम बजट 2026-27 पर चर्चा के बाद वित्त मंत्री ने उत्तर दिया। उच्च सदन में औद्योगिक संबंध संहिता (संशोधन) विधेयक पारित किया गया।सांसद संजय सिंह ने सेना भर्ती प्रक्रिया और सैनिकों की तैनाती का मुद्दा उठाया। वहीं स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि कोडीन आधारित कफ सिरप से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया है। जम्मू-कश्मीर के छात्रों के प्रवेश मुद्दे को भी राज्यसभा में उठाया गया।