Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

12th November 2026

BREAKING NEWS

इनर व्हील क्लब एवं रोटरी क्लब उन्नाव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया 'उम्मीद की दिवाली' एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन।

बीघापुर के गौरी में कल से गूंजेगी शिव महापुराण की पावन गूंज, भव्य कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

पश्चिम बंगाल : फॉर्म-6 बना ‘चुनावी जंग’ का नया हथियार

Munesh Kumar Shukla Wed, Apr 1, 2026

पश्चिम बंगाल में चुनाव से ठीक पहले सियासी माहौल गरमा गया है। वोटिंग में अभी 22 दिन बाकी हैं, लेकिन राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हिंसा, झड़प और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। सबसे ज्यादा तनाव कोलकाता में देखने को मिल रहा है, जहां मुख्य चुनाव अधिकारी के दफ्तर के बाहर फिर हंगामे की आशंका जताई जा रही है।

दरअसल, वोटर लिस्ट से जुड़े फॉर्म-6 को लेकर विवाद ने तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को इसी मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मारपीट तक नौबत आ गई।

बताया जा रहा है कि मेदिनीपुर से एक व्यक्ति बैग लेकर चुनाव अधिकारी के दफ्तर पहुंचा था। TMC कार्यकर्ताओं को शक हुआ कि बैग में फॉर्म-6 हैं, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर मतदाताओं के नाम हटाने के लिए किया जा सकता है। इसी शक में उन्होंने उस व्यक्ति को रोक लिया और उसके साथ बदसलूकी की।

वहीं BJP का कहना है कि उस व्यक्ति का पार्टी से कोई संबंध नहीं था और वह एक आम नागरिक था। बीजेपी ने TMC पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया और इसके विरोध में धरना शुरू कर दिया, जबकि TMC समर्थकों ने भी प्रदर्शन तेज कर दिया।

फॉर्म-6 वह दस्तावेज है, जिसका उपयोग नए मतदाताओं को वोटर लिस्ट में जोड़ने या स्थान परिवर्तन के लिए किया जाता है। लेकिन इस बार यही फॉर्म सियासी टकराव का केंद्र बन गया है।

इस पूरे विवाद को और हवा दी अभिषेक बनर्जी के आरोपों ने। उन्होंने चुनाव आयोग और बीजेपी पर “वोट चोरी” की कोशिश का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि बड़ी संख्या में फर्जी फॉर्म-6 जमा किए जा रहे हैं, जो राज्य के असली मतदाताओं से जुड़े नहीं हैं।

अब हालात ऐसे हैं कि फॉर्म-6 का मुद्दा सिर्फ प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि चुनावी जंग का बड़ा हथियार बन चुका है। आने वाले दिनों में यह विवाद और गहराने के आसार हैं।