Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

27th June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 27-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-06-2026

विदेश मंत्रालय के बयान से छिड़ी नई बहस

पिता ने मंगेतर के परिवार पर भी लगाए गंभीर आरोप

200 किलो चांदी की ईंटों के हिसाब पर उठे सवाल

केरल में मुख्यमंत्री चेहरे पर कांग्रेस में मंथन तेज : हाईकमान ने वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया

Munesh Kumar Shukla Tue, May 12, 2026

केरल विधानसभा चुनाव में यूडीएफ की बड़ी जीत के बाद भी मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस में असमंजस बना हुआ है। इस बीच पार्टी हाईकमान ने मामले पर अंतिम फैसला लेने से पहले केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के पूर्व अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं को विस्तृत चर्चा के लिए नई दिल्ली बुलाया है।

पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ और कार्यकारी अध्यक्ष ए.पी. अनिल कुमार, पी.सी. विष्णुनाध तथा शफी परम्बिल को भी दिल्ली में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में के.सी. वेणुगोपाल, रमेश चेन्निथला और वी.डी. सतीशान प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी नेतृत्व चाहता है कि मुख्यमंत्री चयन का फैसला सभी वरिष्ठ नेताओं और हितधारकों से सलाह-मशविरा करने के बाद लिया जाए, ताकि किसी तरह की असंतोष की स्थिति न बने। इसी रणनीति के तहत पूर्व KPCC अध्यक्षों को भी चर्चा में शामिल किया गया है।

बताया जा रहा है कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे वरिष्ठ नेताओं से अलग-अलग मुलाकात कर राज्य की राजनीतिक स्थिति और मुख्यमंत्री चेहरे पर उनकी राय जानेंगे। वहीं, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी विस्तृत चर्चा के जरिए सहमति बनाने की प्रक्रिया का समर्थन किया है।

बैठकों के बाद कांग्रेस हाईकमान तीनों प्रमुख दावेदारों को दिल्ली बुलाकर अंतिम निर्णय से अवगत करा सकता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें