Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

24th June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 24-06-2026

हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

प्रसव के बाद आठ महिलाओं की हालत गंभीर

12 लोग फंसे; मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

विपक्ष को लगा झटका

बंगाल में मोदी की हुंकार: : “ममता की विदाई तय”, भवानीपुर-नंदीग्राम का दिया बड़ा संकेत

Munesh Kumar Shukla Thu, Apr 9, 2026

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सियासी तापमान तेज हो गया है। नरेंद्र मोदी ने हल्दिया में आयोजित एक चुनावी सभा में तृणमूल कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए दावा किया कि राज्य में सत्ता परिवर्तन तय है।

सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जिस तरह नंदीग्राम में मुकाबला हुआ था, उसी तरह इस बार भवानीपुर में भी ममता बनर्जी को हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के समर्थन में वोट मांगते हुए “विजय संकल्प” का आह्वान किया।

खराब मौसम के कारण सभा थोड़ी देरी से शुरू हुई, जहां सबसे पहले शुभेंदु अधिकारी ने मंच संभाला। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में बंगाल में बदलाव तय है और जनता इस बार परिवर्तन के लिए तैयार है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में टीएमसी सरकार पर युवाओं के सपनों को कुचलने और राज्य में निजी क्षेत्र के विकास को रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि टीएमसी सरकार वोट बैंक की राजनीति के तहत धर्म के आधार पर आरक्षण और तुष्टिकरण की नीति अपना रही है।

इसके साथ ही मोदी ने भरोसा दिलाया कि भाजपा की सरकार बनने पर भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, समयबद्ध और निष्पक्ष होगी। उन्होंने कहा कि न तो कमीशन चलेगा, न रिश्वत और न ही किसी प्रकार का भेदभाव।

रैली में बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह के साथ नारेबाजी की, जिससे भाजपा का बढ़ता आत्मविश्वास साफ नजर आया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें