Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

12th November 2026

BREAKING NEWS

इनर व्हील क्लब एवं रोटरी क्लब उन्नाव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया 'उम्मीद की दिवाली' एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन।

बीघापुर के गौरी में कल से गूंजेगी शिव महापुराण की पावन गूंज, भव्य कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

केरल चुनाव : ममूटी, मोहनलाल ने डाला वोट, जनता को दिया लोकतंत्र का संदेश

Munesh Kumar Shukla Thu, Apr 9, 2026

केरल विधानसभा चुनाव के तहत गुरुवार को राज्य की सभी 140 सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच आम मतदाताओं के साथ-साथ फिल्मी जगत की कई बड़ी हस्तियां भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने पहुंचीं।

मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी को कोच्चि के एक पोलिंग स्टेशन पर अपनी पत्नी सुल्फाथ कुट्टी के साथ वोट डालते हुए देखा गया। सादगी भरे अंदाज में पहुंचे ममूटी ने शांतिपूर्वक मतदान किया और उनकी मौजूदगी ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

वहीं, सुपरस्टार मोहनलाल ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया और लोगों से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ममूटी के साथ उनके बेटे दुलकर सलमान भी पोलिंग बूथ के बाहर नजर आए। इन सितारों की भागीदारी ने मतदाताओं को प्रेरित करने का काम किया है।

गौरतलब है कि चुनावों में मशहूर हस्तियों की मौजूदगी अक्सर लोगों में उत्साह बढ़ाती है और उन्हें मतदान के प्रति जागरूक करती है, जिससे लोकतंत्र और मजबूत होता है।