Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

12th November 2026

BREAKING NEWS

इनर व्हील क्लब एवं रोटरी क्लब उन्नाव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया 'उम्मीद की दिवाली' एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन।

बीघापुर के गौरी में कल से गूंजेगी शिव महापुराण की पावन गूंज, भव्य कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

राज्यसभा में नए सदस्यों ने ली शपथ : कई नेताओं ने क्षेत्रीय भाषाओं में जताई पहचान

Munesh Kumar Shukla Mon, Apr 6, 2026

राज्यसभा में सोमवार को नए निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न राज्यों के नेताओं ने हिस्सा लिया। महाराष्ट्र से बीजेपी नेता माया चिंतामण ने सबसे पहले शपथ ली, जिसके बाद वरिष्ठ नेता शरद पवार व्हीलचेयर पर पहुंचे और शपथ ग्रहण किया।

महाराष्ट्र से अन्य सदस्यों में रामराव वाडकुटे, ज्योति वाघमारे और रामदास अठावले शामिल रहे। वहीं ओडिशा से मनमोहन सामल, सनरुप्त मिश्रा और दिलीप कुमार राय ने शपथ ली।

तमिलनाडु से कई प्रमुख नेताओं ने भी शपथ ली, जिनमें कॉन्स्टैंटाइन रविंद्रन, क्रिस्टोफर मणिकम, एल. के. सुधीश, एम. थंबीदुरई, तिरुचि शिवा और अंबुमणि रामदास शामिल हैं।

पश्चिम बंगाल से बाबुल सुप्रियो बराल, बिस्वजीत सिन्हा, मेनका गुरुस्वामी, राजीव कुमार और रुक्मिणी मलिक ने शपथ ली।

इस समारोह की खास बात यह रही कि अधिकांश सदस्यों ने अपनी-अपनी क्षेत्रीय भाषाओं में शपथ लेकर अपनी सांस्कृतिक पहचान को प्रमुखता दी। राज्यसभा अध्यक्ष ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी और उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की।