Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

13th May 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 13-05-2026

पंत की कप्तानी में भी प्लेऑफ से बाहर हुई लखनऊ

शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी हत्याकांड की जांच अब CBI के हाथ

सीएम बनते ही विजय का बड़ा फैसला

22 लाख छात्रों का भविष्य संकट में

मंत्री स्वतंत्र देव से भिड़े विधायक ब्रजभूषण सरेआम जमकर हुई नोकझोंक : मंत्री स्वतंत्र देव से भिड़े विधायक ब्रजभूषण सरेआम जमकर हुई नोकझोंक

Munesh Kumar Shukla Fri, Jan 30, 2026

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में उस समय सियासी घमासान देखने को मिला, जब महोबा में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के कार्यक्रम के दौरान जमकर बवाल हो गया। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा विधायक ब्रजभूषण गांवों में पानी की किल्लत और बदहाल सड़कों को लेकर खासे नाराज नजर आए और उन्होंने खुले मंच पर ही मंत्री से तीखी बहस कर डाली।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विधायक ब्रजभूषण ने अपने क्षेत्र में पेयजल संकट और जर्जर सड़कों का मुद्दा उठाते हुए सरकार और विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए। बात इतनी बढ़ गई कि मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और विधायक के बीच सरेआम नोकझोंक शुरू हो गई, जिससे कार्यक्रम का माहौल तनावपूर्ण हो गया।

स्थिति बिगड़ते देख पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं को बीच-बचाव करना पड़ा। हालांकि विवाद का वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद यह मामला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। विपक्ष ने इसे भाजपा सरकार की अंदरूनी खींचतान और जमीनी समस्याओं की अनदेखी का सबूत बताया है।

फिलहाल पार्टी की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि संगठन स्तर पर मामले को शांत कराने की कोशिश की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में पानी और बुनियादी सुविधाओं के मुद्दे को सुर्खियों में ला दिया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें