Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

13th May 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 13-05-2026

पंत की कप्तानी में भी प्लेऑफ से बाहर हुई लखनऊ

शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी हत्याकांड की जांच अब CBI के हाथ

सीएम बनते ही विजय का बड़ा फैसला

22 लाख छात्रों का भविष्य संकट में

असम : कछार में नेहरू की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, कांग्रेस ने असम सरकार पर साधा निशाना

Munesh Kumar Shukla Wed, Feb 25, 2026

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार की रात बराक घाटी क्षेत्र के लखीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाइलापूल बाजार इलाके में हुई। पुलिस ने अब तक एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उस खुदाई मशीन को जब्त किया है, जिससे प्रतिमा उखाड़ी गई थी। इसके बाद कांग्रेस ने कार्रवाई में नरमी बरतने का आरोप लगाया है। लखीपुर थाना प्रभारी शंकर दयाल ने पीटीआई से कहा, हमें घटना का कोई चश्मदीद नहीं मिला है। हालांकि, व्यापार संघ के एक सीसीटीवी कैमरे में कुछ अज्ञात लोग खुदाई मशीन की मदद से प्रतिमा तोड़ते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। दयाल ने कहा, हमने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और मशीन जब्त कर ली गई है, लेकिन चालक को अभी पकड़ा नहीं जा सका है। गोगोई ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा, यह सिर्फ एक प्रतिमा को नष्ट करने का मामला नहीं है, बल्कि एक ऐसे महान नेता और प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी की विरासत का अपमान है, जिन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखी। गोगोई ने आगे कहा कि राजनीतिक विचारधाराओं में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन ऐसे अनैतिक कार्यों के जरिये लोकतांत्रिक इतिहास को मिटाने की कोई भी कोशिश स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने चिंता जताई कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासनकाल में ऐसी शर्मनाक घटना होने के बावजूद सरकार ने चिंताजनक चुप्पी साध रखी है। लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गोगोई ने कहा, भारत और असम की ताकत बहुलवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने में है और हमें हर हाल में इनकी रक्षा करनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से इस कृत्य में शामिल लोगों की तुरंत पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की अपील की। गोगोई ने कहा कि असम के लोग ऐसी तोड़फोड़ की घटनाओं को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। सोशल मीडिया मंच एक्स पर असम कांग्रेस ने कहा,प्रतिमा को बेखौफ होकर खुदाई मशीन से तोड़ा गया। असम के मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगी और लखीपुर से विधायक कौशिक राय हैं। हम जानना चाहते हैं कि यह मशीन किसकी है और किसके निर्देश पर यह तोड़फोड़ की गई? हम दोषियों के खिलाफ कड़ी और उदाहरण पेश करने वाली कार्रवाई की मांग करते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें