: पीएम नरेंद्र मोदी जलवायु शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने गुरुवार देर रात को दुबई पहुंचे।
admin Sat, Dec 2, 2023
पीएम नरेंद्र मोदी जलवायु शिखर सम्मेलन (PM Modi In Climate Summit) में हिस्सा लेने गुरुवार देर रात को दुबई पहुंचे।
कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज-28 (COP28) में भाग लेने के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने COP28 का एक वीडियो शेयर कर एक बेहतर ग्रह के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए अहम पलों को साझा किया।
वीडियो में उनकी द्विपक्षीय बैठकों, वैश्विक नेताओं संग बातचीत और जलवायु परिवर्तन के खिलाफ सभी देशों के योगदान पर केंद्रित उनके शिखर भाषण की झलकियां भी देखने को मिलीं।
विज्ञापन