Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

5th May 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 05-05-2026

UDF की प्रचंड जीत, राहुल गांधी ने जताया आभार

TMC का 15 साल का शासन खत्म

TVK के उभार ने हिलाया द्रविड़ राजनीति का किला

बारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत, विपक्ष हुआ बुरी तरह साफ

गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल : चुनावी जीत पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश

Munesh Kumar Shukla Mon, May 4, 2026

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बड़ी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय से देश को संबोधित किया। उत्साहपूर्ण माहौल में उन्होंने इस जनादेश को “भारत के उज्ज्वल भविष्य की उद्घोषणा” बताया और इसे लोकतंत्र व स्थिर शासन के प्रति जनता के भरोसे का प्रतीक कहा।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह दिन देश के लोकतंत्र, विकास आधारित राजनीति और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प पर विश्वास को मजबूत करने वाला है। उन्होंने पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु और केरल की जनता का आभार व्यक्त करते हुए सभी दलों से “बदले के बजाय बदलाव” की राजनीति अपनाने का आह्वान किया।

नरेंद्र मोदी ने अपने पुराने बयान को याद करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में जीत के साथ अब “गंगोत्री से गंगासागर तक कमल ही कमल खिला हुआ है।” उन्होंने बताया कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे गंगा तटवर्ती राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगियों की सरकारें हैं, जो इस व्यापक जनसमर्थन को दर्शाती हैं।

इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पीएम मोदी ने इस जीत को देश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें