Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

12th November 2026

BREAKING NEWS

इनर व्हील क्लब एवं रोटरी क्लब उन्नाव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया 'उम्मीद की दिवाली' एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन।

बीघापुर के गौरी में कल से गूंजेगी शिव महापुराण की पावन गूंज, भव्य कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

संजय राउत : गिरते रुपये पर सियासत तेज: संजय राउत और राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला

Munesh Kumar Shukla Sun, Mar 22, 2026

देश में रुपये की गिरती कीमत को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अब वे देश का नेतृत्व करने में सक्षम नहीं हैं। राउत ने आरोप लगाया कि रुपये की गिरावट लंबे समय से जारी है और सरकार इस पर ध्यान देने के बजाय चुनावी राजनीति में व्यस्त है।

दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राउत ने कहा कि रुपये की स्थिति लगातार खराब हो रही है और यह जल्द ही 100 के स्तर को पार कर सकता है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “मोदी जी, अब झोला उठाओ और चले जाओ।” साथ ही आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पश्चिम बंगाल की राजनीति में उलझे हुए हैं, जबकि आर्थिक हालात बिगड़ते जा रहे हैं।

वहीं, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी रुपये की कमजोरी और औद्योगिक ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि रुपये का डॉलर के मुकाबले 100 के करीब पहुंचना और ईंधन कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी, आने वाली महंगाई के संकेत हैं।

राहुल गांधी ने चेतावनी दी कि इससे उत्पादन और परिवहन की लागत बढ़ेगी, जिसका सबसे ज्यादा असर MSME सेक्टर पर पड़ेगा। साथ ही रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ेंगे, जिससे आम लोगों की जेब पर सीधा असर होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) अपना निवेश तेजी से निकाल सकते हैं, जिससे शेयर बाजार पर दबाव बढ़ेगा। राहुल ने सवाल उठाते हुए कहा कि असली मुद्दा यह नहीं है कि सरकार क्या कह रही है, बल्कि यह है कि आम आदमी की थाली में क्या बच रहा है।