Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

24th June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 24-06-2026

हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

प्रसव के बाद आठ महिलाओं की हालत गंभीर

12 लोग फंसे; मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

विपक्ष को लगा झटका

आप में टकराव तेज : राघव चड्ढा का पलटवार—“ट्रेलर अभी दिखाया है, पूरी पिक्चर बाकी”

Munesh Kumar Shukla Sun, Apr 5, 2026

राज्यसभा में आम आदमी पार्टी द्वारा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा और पार्टी नेतृत्व के बीच विवाद खुलकर सामने आ गया है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच चड्ढा लगातार सोशल मीडिया के जरिए जवाब दे रहे हैं।

रविवार को उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह संसद में पंजाब से जुड़े मुद्दे उठाते नजर आए। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि यह उन पार्टी साथियों के लिए “छोटा सा ट्रेलर” है, जिन्होंने उन पर पंजाब के मुद्दे न उठाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि पंजाब उनके लिए सिर्फ एक विषय नहीं, बल्कि उनका घर, जिम्मेदारी और पहचान है।

इससे पहले शनिवार को भी चड्ढा ने पार्टी के आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें “झूठा और सुनियोजित अभियान” बताया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह संसद में जनता से जुड़े मुद्दे उठाने जाते हैं, न कि हंगामा करने या सदन की कार्यवाही बाधित करने।

वॉकआउट में हिस्सा न लेने के आरोपों पर भी चड्ढा ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी विपक्ष के वॉकआउट से खुद को अलग नहीं किया और आलोचकों को चुनौती दी कि वे ऐसा एक भी उदाहरण पेश करें। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि संसद की पूरी कार्यवाही रिकॉर्ड होती है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े महाभियोग प्रस्ताव पर हस्ताक्षर न करने के आरोपों को भी उन्होंने खारिज किया। चड्ढा ने कहा कि इस मुद्दे पर पार्टी की ओर से उनसे कोई संपर्क नहीं किया गया।

उन्होंने जोर देकर कहा कि उनका फोकस हमेशा जनहित के मुद्दों—जैसे जीएसटी, आयकर, दिल्ली का प्रदूषण, पंजाब का जल संकट, शिक्षा, स्वास्थ्य, रेलवे यात्रियों की समस्याएं, मासिक धर्म स्वास्थ्य, बेरोजगारी और महंगाई—को संसद में उठाने पर रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें