Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

14th August 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 14-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 13-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 12-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 11-08-2026

परिसीमन बिल पर समर्थन की अटकलों से गरमाई महाराष्ट्र की सियासत

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में सपा में बगावत! अपने ही विधायक रईस शेख को नोटिस

Munesh Kumar Shukla Fri, Apr 10, 2026

महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के भीतर अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है। पार्टी ने भिवंडी (पूर्व) के विधायक रईस शेख को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जिसमें उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

यह नोटिस भिवंडी शहर अध्यक्ष अनस अंसारी की ओर से जारी किया गया है। इसमें आरोप है कि रईस शेख ने कई मौकों पर पार्टी के संविधान और निर्देशों का उल्लंघन किया और सार्वजनिक मंचों से नेतृत्व के खिलाफ बयान देकर पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाया।

स्थानीय नेतृत्व का कहना है कि विधायक के खिलाफ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की कई शिकायतें मिली हैं। इन शिकायतों में आरोप है कि उनके व्यवहार से जमीनी स्तर पर भ्रम की स्थिति बनी और भिवंडी में पार्टी के राजनीतिक हित प्रभावित हुए।

पार्टी ने हालिया नगर निगम चुनाव का हवाला देते हुए दावा किया कि रईस शेख ने सपा उम्मीदवारों के बजाय कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया, जो गंभीर अनुशासनहीनता मानी गई है।

नोटिस में साफ चेतावनी दी गई है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर विधायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें निलंबन या निष्कासन भी शामिल हो सकता है। रईस शेख को जवाब देने के लिए 14 दिनों का समय दिया गया है।