Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

24th June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 24-06-2026

हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

प्रसव के बाद आठ महिलाओं की हालत गंभीर

12 लोग फंसे; मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

विपक्ष को लगा झटका

राज्यसभा में दलबदल विवाद : संजय सिंह ने 7 सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग की

Munesh Kumar Shukla Sun, Apr 26, 2026

आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच जारी सियासी टकराव अब राज्यसभा तक पहुंच गया है। ‘आप’ के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन को पत्र लिखकर राघव चड्ढा समेत सात सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग की है, जिन्होंने हाल ही में भाजपा का रुख किया है।

संजय सिंह ने अपनी याचिका में कहा कि इन सांसदों का कदम स्पष्ट रूप से दलबदल की श्रेणी में आता है और यह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने आग्रह किया कि संविधान की मर्यादा बनाए रखने के लिए इन सभी की राज्यसभा सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त की जाए।

अपने तर्क के समर्थन में उन्होंने संविधान की 10वीं अनुसूची यानी दलबदल विरोधी कानून का हवाला दिया। उनका कहना है कि भले ही ये सांसद संख्या बल के आधार पर दो-तिहाई का दावा करें, लेकिन कानूनी रूप से उनका भाजपा में विलय नियमों के अनुरूप नहीं है।

संजय सिंह ने बताया कि इस कदम से पहले उन्होंने वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल और कई संवैधानिक विशेषज्ञों से सलाह ली है। सभी ने इसे असंवैधानिक करार देते हुए सांसदों को अयोग्य ठहराने की राय दी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ‘आप’ इस मुद्दे पर राजनीतिक ही नहीं, बल्कि कानूनी स्तर पर भी मजबूती से लड़ाई लड़ेगी और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व फैसलों को आधार बनाकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा सुनिश्चित करेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें