Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

22nd September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

गठबंधन में दरार से बचने की नसीहत : सुनेत्रा पवार-प्रशांत किशोर मुलाकात पर महायुति में हलचल

Munesh Kumar Shukla Sat, Aug 8, 2026

महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम और एनसीपी प्रमुख सुनेत्रा पवार को बीजेपी विधायक चंद्रशेखर बावनकुले ने महायुति गठबंधन को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है। प्रदेश सरकार में मंत्री बावनकुले ने कहा कि ऐसा कोई कदम न उठाएं, जिससे गठबंधन में दरार पैदा हो। उन्होंने कहा कि यह NCP का आंतरिक मामला है, लेकिन महायुति गठबंधन का हिस्सा रहते हुए ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जाना चाहिए, जिससे सहयोगी दलों के बीच संदेह पैदा हो या किसी पार्टी को नुकसान पहुंचे। बता दें कि मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का यह बयान उस समय सामने आई, जब सुनेत्रा पवार की प्रशांत किशोर से मुलाकात की जानकारी सामने आई थी। दरअसल, हाल ही में बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित हुए थे। जिसमें प्रशांत किशोर ने जीत दर्ज की थी। यह सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती थी। मंत्री बावनकुले ने कहा कि सभी को महायुति की आचार संहिता का पालन करना चाहिए। गठबंधन के भीतर किसी तरह की दरार या अविश्वास पैदा करने वाला कोई आचरण नहीं होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि सुनेत्रा पवार ने प्रशांत किशोर से किस वजह से मुलाकात की, इस पर उन्हें कुछ और नहीं कहना है। हालांकि, उन्होंने दोहराया कि ऐसा कोई व्यवहार नहीं होना चाहिए, जिससे गठबंधन के सहयोगी दलों के बीच दरार या अविश्वास पैदा हो। सुनेत्रा पवार की NCP महाराष्ट्र में BJP के नेतृत्व वाली महायुति सरकार की सहयोगी है। एकनाथ शिंदे की शिवसेना भी इस गठबंधन का हिस्सा है। प्रशांत किशोर ने दक्षिण मुंबई स्थित सुनेत्रा पवार के सरकारी आवास देवगिरी में उनसे मुलाकात की। NCP के पदाधिकारी संजय खोडके ने इस मुलाकात की पुष्टि की है। हालांकि, दोनों के बीच हुई बातचीत का कोई विवरण सामने नहीं आया है। बता दें कि यह दूसरी बार है जब प्रशांत किशोर ने सुनेत्रा पवार से मुलाकात की है। इससे पहले भी कुछ महीने पहले दोनों की मुलाकात हुई थी। उस समय उनके बेटे और NCP नेता पार्थ पवार ने कहा था कि प्रशांत किशोर उनके परिवार को लंबे समय से जानते हैं। प्रशांत किशोर ने नरेंद्र मोदी, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल समेत कई प्रमुख नेताओं के चुनावी अभियानों की रणनीति तैयार की है।