Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

5th May 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 05-05-2026

UDF की प्रचंड जीत, राहुल गांधी ने जताया आभार

TMC का 15 साल का शासन खत्म

TVK के उभार ने हिलाया द्रविड़ राजनीति का किला

बारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत, विपक्ष हुआ बुरी तरह साफ

भाजपा की जीत पर सीएम योगी का बयान : “पीएम मोदी की नीतियों पर जनता का अटूट विश्वास”

Munesh Kumar Shukla Mon, May 4, 2026

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुशी जताई है। उन्होंने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी जनकल्याणकारी नीतियों को दिया।

योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर देशवासियों का अटूट विश्वास है, जो इन विधानसभा चुनावों के ऐतिहासिक परिणामों में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में पहली बार, असम में लगातार तीसरी बार और पुडुचेरी में दूसरी बार भाजपा-एनडीए गठबंधन की सरकार बनना इसी विश्वास का परिणाम है।

मुख्यमंत्री ने इस जनादेश को “नए भारत-विकसित भारत” के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला बताया और इसे देश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने बंगाल, असम और पुडुचेरी भाजपा के कार्यकर्ताओं और विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी।

इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने सुशासन और राष्ट्रवाद के पक्ष में अपना बहुमूल्य समर्थन दिया है। उन्होंने जनता-जनार्दन के प्रति सम्मान जताते हुए इस जनादेश को ऐतिहासिक बताया।

चुनाव आयोग द्वारा जारी नतीजों के अनुसार, पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में एनडीए गठबंधन की सरकार बनती नजर आ रही है। वहीं तमिलनाडु में टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ गठबंधन सरकार बनाने की स्थिति में है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें