Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

5th May 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 05-05-2026

UDF की प्रचंड जीत, राहुल गांधी ने जताया आभार

TMC का 15 साल का शासन खत्म

TVK के उभार ने हिलाया द्रविड़ राजनीति का किला

बारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत, विपक्ष हुआ बुरी तरह साफ

केरल में सत्ता परिवर्तन : UDF की प्रचंड जीत, राहुल गांधी ने जताया आभार

Munesh Kumar Shukla Mon, May 4, 2026

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव ला दिया है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) को हराकर स्पष्ट बढ़त हासिल कर ली है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, UDF 100 से अधिक सीटों पर आगे रहा, जबकि कांग्रेस ने अकेले 62 सीटों पर जीत दर्ज की और एक सीट पर बढ़त बनाए रखी।

10 साल से सत्ता में काबिज वामपंथी गठबंधन को हराने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने राज्य की जनता का आभार जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह जनादेश केरल के लोगों के विश्वास और बदलाव की इच्छा को दर्शाता है।

राहुल गांधी ने UDF के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि उनके संगठित और मेहनती अभियान का यह परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई सरकार राज्य की प्रतिभा और संभावनाओं को आगे बढ़ाने का काम करेगी।

केरल में पिछले एक दशक से पिनरायी विजयन के नेतृत्व में LDF की सरकार थी, लेकिन इस बार चुनाव परिणामों में उसे बड़ा झटका लगा और वह सीमित सीटों तक सिमट गया।

वहीं UDF की इस जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और राज्य में 10 साल बाद सत्ता में वापसी को लेकर जश्न मनाया जा रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें