Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

14th May 2026

BREAKING NEWS

सीबीआई के रडार पर कई संदिग्ध

15 जून से शुरू होंगी जेवर एयरपोर्ट की उड़ानें

विजय सरकार जल्द जारी करेगी 1000 रुपये की मई किस्त

बगावत से कमजोर हुई पलानीस्वामी की पकड़

16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में होगा मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण

केरल में कांग्रेस का बड़ा फैसला : वीडी सतीशन होंगे नए मुख्यमंत्री

Munesh Kumar Shukla Thu, May 14, 2026

कांग्रेस ने केरल में मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी सस्पेंस खत्म करते हुए वरिष्ठ नेता वी डी सतीशन को राज्य का नया मुख्यमंत्री घोषित कर दिया है। विधानसभा चुनाव परिणाम आने के करीब दस दिन बाद गुरुवार को पार्टी ने आधिकारिक तौर पर उनके नाम का ऐलान किया। 61 वर्षीय सतीशन पारावूर विधानसभा सीट से विधायक हैं और लंबे समय से केरल की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

कांग्रेस नेता दीपा दासमुंशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 7 मई को तिरुवनंतपुरम में पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक हुई थी। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा के बाद वीडी सतीशन के नाम पर सहमति बनी।

मुख्यमंत्री पद की घोषणा के बाद सतीशन ने कहा कि वह इस जिम्मेदारी को निजी उपलब्धि नहीं बल्कि ईश्वर की कृपा मानते हैं। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं को साथ लेकर चलेंगे और राज्य के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे।

दरअसल, मुख्यमंत्री पद की दौड़ में तीन बड़े नेताओं के नाम सामने आ रहे थे। इनमें वीडी सतीशन के अलावा केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला भी प्रमुख दावेदार माने जा रहे थे। चुनाव परिणाम के बाद केरल कांग्रेस अलग-अलग गुटों में बंटी दिखाई दी। एक धड़ा वीडी सतीशन के समर्थन में था, जिन्हें युवा और आक्रामक विपक्षी चेहरा माना जाता है, जबकि दूसरा गुट वेणुगोपाल और चेन्निथला के पक्ष में नजर आया।

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस विधायकों की बैठक में अधिकांश विधायक केसी वेणुगोपाल के समर्थन में बताए जा रहे थे। हालांकि बाद में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और सहयोगी दलों ने वीडी सतीशन के पक्ष में समर्थन जताया। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के सहयोगी दल इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग और केरल कांग्रेस (जोसेफ) ने भी खुलकर सतीशन का समर्थन किया।

मुख्यमंत्री चयन को लेकर राज्य में पोस्टर वार भी देखने को मिला। सतीशन समर्थकों ने वायनाड में पोस्टर लगाकर हाईकमान से उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग की थी।

केरल विधानसभा चुनाव में UDF गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 140 में से 102 सीटों पर जीत दर्ज की है। इनमें कांग्रेस को 63 सीटें मिली हैं। पार्टी अब नए नेतृत्व के साथ राज्य में सरकार बनाने की तैयारी में जुट गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें