Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

14th May 2026

BREAKING NEWS

सीबीआई के रडार पर कई संदिग्ध

15 जून से शुरू होंगी जेवर एयरपोर्ट की उड़ानें

विजय सरकार जल्द जारी करेगी 1000 रुपये की मई किस्त

बगावत से कमजोर हुई पलानीस्वामी की पकड़

16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में होगा मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण

तमिलनाडु में महिलाओं को बड़ा तोहफा : विजय सरकार जल्द जारी करेगी 1000 रुपये की मई किस्त

Munesh Kumar Shukla Thu, May 14, 2026

तमिलनाडु में जोसेफ विजय के नेतृत्व में नई सरकार बनने के बाद महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री विजय ने गुरुवार को ऐलान किया कि ‘कलैगनार मगलिर उरीमाई थोगाई’ योजना के तहत मई महीने की किस्त जल्द ही पात्र महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।

सरकार के मुताबिक, इस योजना के अंतर्गत परिवार की महिला मुखिया को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राशि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और लाभार्थियों को जल्द ही उनके खातों में पैसा मिल जाएगा।

यह योजना पूर्व द्रमुक सरकार द्वारा शुरू की गई थी। इसका नाम पार्टी के दिवंगत नेता एम करुणानिधि के नाम पर रखा गया था। योजना के तहत आर्थिक सहायता सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है।

सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि योजना के पुनर्गठन के लिए कुछ समय की आवश्यकता है, लेकिन इसके बावजूद मई महीने की किस्त समय पर जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री विजय ने अधिकारियों को लाभार्थियों तक राशि जल्द पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा है।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के दौरान विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम ने महिलाओं को लेकर कई बड़े वादे किए थे। पार्टी ने चुनाव प्रचार के दौरान 60 वर्ष से कम आयु की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की सहायता देने का वादा भी किया था।

मुख्यमंत्री विजय ने हाल ही में विधानसभा में कहा था कि उनकी सरकार “घोड़े की रफ्तार” से काम करेगी और जनता से किए गए वादों को तेजी से पूरा किया जाएगा। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार महिलाओं, किसानों, युवाओं, अल्पसंख्यकों और सरकारी कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

विजय ने कहा कि उनकी सरकार धर्मनिरपेक्ष मूल्यों, सामाजिक न्याय, पारदर्शिता और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए काम करेगी। नई सरकार की इस घोषणा को महिलाओं के लिए बड़ी राहत और सरकार के पहले अहम कदम के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें