Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

6th May 2026

BREAKING NEWS

निशांत कुमार बन सकते हैं मंत्री

बीजिंग में अराघची-वांग यी की अहम बैठक

गणेश गोदियाल ने उठाए सवाल, साजिश की जांच की मांग

छात्र ने अधिक नींद की गोलियां लीं, हालत गंभीर

मलयालम अभिनेता संतोष के. नायर का सड़क हादसे में निधन

TVK : विजय की TVK सबसे बड़ी पार्टी, सरकार गठन पर सस्पेंस

Munesh Kumar Shukla Tue, May 5, 2026

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद अब सरकार गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। बंगाल भाजपा अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य ने बताया कि 9 मई को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 206 सीटें जीतकर 200 का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि ममता बनर्जी की टीएमसी 80 सीटों पर सिमट गई।

मुख्यमंत्री पद को लेकर अटकलें तेज हैं। माना जा रहा है कि सुवेंदु अधिकारी, जिन्होंने ममता बनर्जी को हराया, राज्य के अगले मुख्यमंत्री बन सकते हैं। 9 मई को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम रखा गया है, जहां भाजपा का कोई नेता मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगा।

जीत के बाद नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में टैगोर का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा ऐसा बंगाल बनाना चाहती है "जहां मन भयमुक्त हो और मस्तक ऊंचा रहे"। उन्होंने इस जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूती का परिणाम बताया।

भाजपा की इस बड़ी जीत के पीछे जमीनी स्तर पर लगातार काम, मजबूत संगठन और प्रभावी चुनावी रणनीति को अहम कारण माना जा रहा है। वहीं, टीएमसी के लंबे शासन के बाद जनता में असंतोष भी एक बड़ा फैक्टर रहा।

इस चुनाव का सबसे बड़ा उलटफेर भवानीपुर सीट पर देखने को मिला, जहां कड़े मुकाबले में ममता बनर्जी को हार का सामना करना पड़ा और भाजपा उम्मीदवार ने बाजी मार ली।

विज्ञापन

जरूरी खबरें