Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

26th July 2026

BREAKING NEWS

लाइकी लाइका' में आएंगी नजर

बिना परीक्षा मिलेगा मौका

सीमावर्ती गांवों के अनुभव सुने

बातचीत से समाधान को दी प्राथमिकता

पंजाब के मामलों पर भी होगी कार्रवाई

सिद्धारमैया का बड़ा ऐलान: : 2028 विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे

Munesh Kumar Shukla Sun, Jul 26, 2026

बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने रविवार को एक बड़ा राजनीतिक ऐलान करते हुए कहा कि वे वर्ष 2028 में होने वाला कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने अपने इस फैसले के पीछे बढ़ती उम्र, स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों और राजनीति में बढ़ते भ्रष्टाचार को प्रमुख कारण बताया। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे सक्रिय राजनीति से संन्यास नहीं ले रहे हैं और भविष्य में भी जनता के हितों से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी एक भावुक संदेश में 79 वर्षीय सिद्धारमैया ने लिखा कि उनका सार्वजनिक जीवन जारी रहेगा, लेकिन अब वे चुनावी राजनीति से दूरी बनाएंगे। उन्होंने कहा, "आज राजनीति का स्वरूप काफी बदल चुका है। भ्रष्टाचार बढ़ गया है और ईमानदार राजनीति के लिए जगह लगातार कम होती जा रही है। इसी कारण मैंने 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया है।"

सिद्धारमैया ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र वरुणा के लोग लगातार उनसे अगला चुनाव लड़ने की अपील कर रहे थे, लेकिन उन्होंने भविष्य में कोई भी चुनाव नहीं लड़ने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि जब मौजूदा सरकार का कार्यकाल समाप्त होगा, तब उनकी उम्र 81 से 82 वर्ष के बीच होगी। ऐसे में स्वास्थ्य पहले जैसा मजबूत नहीं रहेगा और वे पहले की तरह ऊर्जा के साथ जनता की सेवा नहीं कर पाएंगे।

उन्होंने लिखा कि उम्र बढ़ने के साथ शरीर की क्षमता भी सीमित हो जाती है। इसलिए उन्होंने समय रहते चुनावी राजनीति से अलग होने का फैसला किया है। हालांकि उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की समस्याओं को उठाने और सामाजिक मुद्दों पर संघर्ष करने में कोई कमी नहीं आएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें