: यूपी में 10 विधायक बने सांसद।अब देंगे इस्तीफा ।
Tue, Jun 11, 2024
लखनऊ
यूपी में विधायक बने सांसद।
सांसद बनने के बाद विधायक पद से दे सकते है इस्तीफा
1-सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव (मैनपुर की करहल विधानसभा सीट से विधायक)
2-सपा के अवधेश प्रसाद (फैजाबाद की मिल्कीपुर विधानसभा सीट)
3-सपा के लालजी वर्मा (अंबेडकर नगर की कटेहरी विधानसभा सीट)
4-सपा के जियाउर रहमान बर्क (मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट)
5-भाजपा के अनूप वाल्मीकि प्रधान (अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट)
6- भाजपा के अतुल गर्ग (गाजियाबाद विधानसभा सीट)
7- भाजपा के प्रवीण पटेल (फूलपुर विधानसभा सीट)
8-- रालोद के चन्दन चौहान (मीरापुर विधानसभा सीट)
9- निषाद पार्टी के विनोद कुमार बिंद (मिर्जापुर जिले की मझवा विधानसभा सीट)।
10- योगी सरकार के पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर जितिन प्रसाद विधान परिषद सदस्य हैं.....अब उन्होंने योगी सरकार में मंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया है।
: INDIA Alliance Meeting कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी दलों के नेताओं को दी बधाई ।
Wed, Jun 5, 2024
नई दिल्ली
INDIA Alliance Meeting
में इन मुद्दों पर कांग्रेस अध्यक्ष ने रखी अपनी बात
1. मैं INDIA गठबंधन के सभी साथियों का स्वागत करता हूँ। हम एक साथ लड़े, तालमेल से लड़े और पूरी ताक़त से लड़े। आप सबको बधाई।
2. 18वीं लोक सभा चुनाव का जनमत सीधे तौर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ है। चुनाव उनके नाम और चेहरे पर लड़ा गया था और जनता ने भाजपा को बहुमत ना देकर उनके नेतृत्व के प्रति साफ़ संदेश दिया है।
3. व्यक्तिगत रूप से मोदीजी के लिये यह ना सिर्फ़ राजनैतिक शिकस्त है, बल्कि नैतिक हार भी है। परन्तु हम सब उनकी आदतों से वाक़िफ़ हैं। वो इस जनमत को नकारने की हर संभव कोशिश करेंगे।
4. हम यहाँ से यह भी संदेश देते हैं कि INDIA गठबंधन उन सभी राजनीतिक दलों का स्वागत करता है जो भारत के संविधान के प्रस्तावना में अटूट विश्वास रखते है ।